आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भगवान शिव की विशाल प्रतिमा का करेंगे अनावरण

Author Picture
By Sharma Published On: March 11, 2021

भिंड। के रावतपुरा धाम में बने भगवान शिव की विशाल प्रतिमा का आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अनावरण करेंगे। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर होने वाले इस कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत अन्य पदाधिकारी शिरकत करेंगे।

रावतपुरा लोक कल्याण ट्रस्ट ने बताया कि भगवान शिव की विशाल प्रतिमा का लोकार्पण महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर रावतपुरा धाम में 11 मार्च 2021 को दोपहर 1 बजे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में होगा।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, सांसद मान्यवर ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह, अरविंद भदौरिया एवं मंत्री ओ पी एस भदौरिया, टीकमगढ सांसद वीरेंद्र खटीक एवं भिंड संध्या राय समेत कई सांसद एवं विधायक गण उपस्थित रहेंगे।