केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने संगठन में बदलाव के दिए संकेत

Author Picture
By Sharma Published On: July 11, 2023

ग्वालियर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भोपाल दौरे को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि अमित शाह जी हमारे नेता हैं। वह संगठन का काम भी करते हैं और सरकार का काम भी करते हैं। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर मामला दर्ज होने को लेकर कहा कि दिग्विजय सिंह जी को हल्की राजनीति से बाज आना चाहिए

 

वहीं, ग्वालियर चंबल अंचल के दौरे पर प्रियंका गांधी आने वाली है इसको लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि प्रियंका गांधी के आने से कोई दिक्कत नहीं है। वह कांग्रेस की नेता हैं और उनके दौरे हर जगह होते हैं। प्रियंका और राहुल गांधी के आने से मध्यप्रदेश में कोई चमत्कार नहीं होने वाला है। मध्यप्रदेश में जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ है और भाजपा फिर से सरकार बनाएगी।

 

वहीं, ग्वालियर चंबल अंचल में दो दिन पहले आए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा गद्दारों को सबक सिखाएं जाने के बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि दिग्विजय सिंह के कहने से सरकार बनती और बिगड़ती नहीं है। कांग्रेस भ्रष्टाचार की गारंटी है। 15 महीने में जब कमलनाथ जी मुख्यमंत्री रहे तो क्या किया। पहले इसका जवाब जनता को दें। पिछले नौ सालों में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में अगर कोई भ्रष्टाचार हुआ है तो कांग्रेस बताए।