वंदे भारत ट्रेन को लेकर यात्रियों में गुस्सा, ये है वजह

Author Picture
By Desk Input Published On: November 25, 2024

भोपाल। रानी कमलापति से दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन जाने वाली वंदे भारत ट्रेन ने यात्रियों के लिए नई समस्या खड़ी कर दी है। ट्रेन की कोच संख्या सी-11 की स्प्रिंग टूट जाने के कारण यह पिछले छह घंटे से भोपाल स्टेशन पर रुकी हुई है।

रविवार रात 10:16 बजे ट्रेन हजरत निजामुद्दीन से लौटने के बाद कोच में तकनीकी खराबी की जानकारी मिली। इसके बाद से रानी कमलापति स्थित यार्ड में बीते 12 घंटों से ट्रेन का मेंटेनेंस चल रहा है।

यात्रियों का गुस्सा
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इंजीनियरिंग टीम दोपहर करीब 1:40 बजे तक स्प्रिंग की मरम्मत पूरी कर लेगी, जिसके बाद ट्रेन को रवाना किया जाएगा। लेकिन इस देरी से यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। यात्रियों का आरोप है कि रेलवे उन्हें ट्रेन की स्थिति के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहा है। नाराज यात्रियों ने सोमवार सुबह करीब 11 बजे अधिकारियों के कक्ष में जाकर हंगामा किया।

भोपाल रेल मंडल के अधिकारियों ने बताया कि ऐसी स्थिति में यात्री टीडीआर (Ticket Deposit Receipt) दाखिल कर अपना पूरा किराया वापस ले सकते हैं।

मरम्मत जारी
भोपाल रेल मंडल के अनुसार, कोच सी-11 की स्प्रिंग टूटने की सूचना रविवार देर रात मिली थी। इसके बाद बीते 12 घंटे से ट्रेन का मेंटेनेंस जारी है। उम्मीद है कि समस्या जल्द ही सुलझा ली जाएगी, जिससे ट्रेन अपने गंतव्य के लिए रवाना हो सके।