भारत बंद पर वीडी शर्मा का बड़ा बयान, बोले- कांग्रेस का बंद पूरी तरह रहा..

Author Picture
By Sharma Published On: December 8, 2020

भोपाल। किसानों के भारत बंद को समर्थन दे रही कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने बयान दिया है। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के बन्द का आह्वान प्रदेश में पूरी तरह से विफल रहा। किसानों ने कांग्रेस का साथ नहीं दिया।

कहा कि कांग्रेस आज जिन बातों का विरोध कर रही है, उससे पहले किसान कृषि बिल का समर्थन करती थी। एनसीपी नेता शरद पवार, अमरिंदर सिंह, केजरीवाल भी कभी इस बिल का समर्थन करते थे। कांग्रेस आज भी किसानों को गुमराह करने का काम कर रही है।

मोदी सरकार देश की सुरक्षा और किसानों को मजबूत बनाने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है। जिस तरह किसनों को कांग्रेस गुमराह कर रही है इससे पहले सीएए और धारा 370 को लेकर भी गुमराह कर चुकी है।

 

Daily Update के लिए अभी डाउनलोड करे : MP samachar का मोबाइल एप