ग्वालियर में ठेकेदार कर्मचारी को जाल में फंसाकर किया दुष्कर्म, पत्नी और बेटे ने पीटा

Author Picture
By Sharma Published On: December 14, 2020
raped

ग्वालियर | ठेकेदार ने खुद को पत्नी से दुखी बताकर एक युवती को अपने जाल में फंसाया और उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। घटना सिटी सेंटर के पटेल नगर की है। जब युवती से संबंध होने का पत्नी को पता लगा तो वह बेटे को लेकर पहुंची और युवती को उसके ही घर में पीट गई। युवती ने मामले की शिकायत रविवार रात को विश्वविद्यालय थाना में की है। पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पत्नी पर भी मारपीट का मामला दर्ज किया है।

शहर के गुढ़ा-गुढ़ी नाका निवासी 23 वर्षीय युवती एक ठेकेदार अजय कुमार निवासी सिटी सेंटर की कंपनी में जॉब करती थी। कुछ समय पूर्व ठेकेदार ने युवती को बताया कि वह अपनी पत्नी से परेशान है और जल्द ही उससे तलाक लेने वाला है। इसके बाद उसने दोस्ती का प्रस्ताव रखा और उससे शादी का वादा कर उसका शारीरिक शोषण करने लगा। ठेकेदार ने करीब दो माह युवती को अपने फ्लैट में रखकर उसके साथ संबंध बनाए। जब युवती शादी के लिए कहने लगी तो वह धमकाने लगा।

अभी कुछ दिन पहले ठेकेदार गाजियाबाद चला गया और उसके बाद अपनी पत्नी व बेटे को लेकर वापस आया है। जब वह वापस आया तो युवती ने उस पर शादी के लिए दबाव बनाया। इस पर ठेकेदार पत्नी और बेटे के साथ उसके घर पहुंचा। यहां उसने धमकाया। इतना ही नहीं ठेकेदार की पत्नी और बेटे ने युवती को बेल्ट से पीटा। घटना के बाद पीड़ित रविवार रात को ही विश्वविद्यालय थाना पहुंची और शिकायत की है। पुलिस ने आरोपी ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

 

Daily Update के लिए अभी डाउनलोड करे : MP samachar का मोबाइल एप