ग्वालियर में महिला के साथ हुआ दुष्कर्म ,आरोपी ने फोटो वायरल करने की दी धमकी

Author Picture
By Sharma Published On: February 22, 2021
raped

ग्वालियर | मध्यप्रदेश एक विवाहित महिला के साथ उसके दोस्त ने ही दुष्कर्म कर दिया। इसके बाद दुष्कर्म के फोटो वायरल करने की धमकी देकर वह दो साल तक ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण करता रहा। जब महिला के पति को घटना का पता लगा तो शादी शुदा जिंदगी में हंगामा खड़ा हो गया। रिश्ता टूटने पर आ गया, फिर पति ने बात को समझा और ग्वालियर थाना में मामले की शिकायत की है। घटना गोसपुरा नंबर-1 की है। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज किया है। आरोपी ने 2 साल पहले एक फोन कॉल के बाद महिला से दोस्ती की थी।

ये भी पढ़े :CM शिवराज का अलग अंदाज, बोले -फ्रंट फुट पर खेलेंगे अब तो..

उपनगर ग्वालियर निवासी एक 36 वर्षीय विवाहित महिला को दो साल पहले एक कॉल आया था। कॉल करने वाला पड़ोसी थी राजू पाल था। उसने धोखे से कॉल लगने की बात कही। पर इस दौरान महिला से बातचीत होने पर दोस्ती कर ली। इसके बाद उसने घर आना जाना शुरू कर दिया। महिला के परिवार में पति व दो बच्चे हैं। दो साल पहले एक दिन जब महिला घर में अकेली थी तो राजू ने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। इस दौरान कुछ फोटो भी खींच लिए। अब वह जब भी मौका मिलता महिला को फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा।

ये भी पढ़े : BJP के अध्यक्ष को पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता, शराब पिलाकर युवती से किया गैंगरेप

Daily Update के लिए अभी डाउनलोड करे : MP samachar का मोबाइल एप