आराम फरमाने वाले कर्मचारियों की नौकरी खतरे में , सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

Author Picture
By Sharma Published On: December 2, 2020

भोपाल। खराब CR वाले सरकारी कर्मचारियों पर नौकरी गंवाने का खतरा मंडरा रहा हैं। CR में 50% से कम नंबर वाले कर्मचारियों की नौकरी जा सकती है। काम में लापरवाही, अनियमितता और गड़बड़ी करने वाले सरकार सख्ती बरत सकती है। 

प्रदेश में कर्मचारियों के खिलाफ 20/50 फार्मूले के तहत कार्रवाई हो सकती है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। सभी विभाग प्रमुखों के साथ निगम मंडल, संभागायुक्त और कलेक्टर से जानकारी मांगी गई है। 4 दिसंबर तक जानकारी देने की समय सीमा तय की गई है।
Daily Update के लिए अभी डाउनलोड करे : MP samachar का मोबाइल एप