आप ने लगाए मोदी हटाओ देश बचाओ के पोस्टर

Author Picture
By Sharma Published On: March 30, 2023

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक अप्रैल को भोपाल आ रहे हैं। उनके भोपाल आने से पहले गुरुवार को मोदी हटाओ-देश बचाओ के पोस्टर लगाए। यह पोस्टर आम आदमी पार्टी (आप) के अभियान के तहत लगाए गए।

 

 

आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष और सिंगरौली से महापौर रानी अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पॉलिटेक्निक चौराहे पर मोदी हटाओ-देश बचाओ के पोस्टर लगाए। इस अवसर पर आप की मध्य प्रदेश की अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार के तानाशाही रवैये से देश को बचाने की जरूरत है। विपक्षी पार्टियों के नेताओं के खिलाफ एजेंसियों को गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। देश को बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हटाना होगा। इसको लेकर आम आदमी पार्टी पूरे देश में अभियान चला रही है। इसके तहत ही मध्य प्रदेश में भी पोस्टर लगाए गए है।

 

 

बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक अप्रैल को भोपाल आ रहे हैं। वह कंबाइंड कमांडर कॉफ्रेंस की बैठक में भाग लेंगे। दोपहर में रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से मप्र की पहली वंदे भारत ट्रेन को रवाना करेंगे।