MP के इन जिलों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना, प्रदेश में गर्मी बढ़ेगी

मध्यप्रदेश में भी अब तूफान ताऊ ते का प्रभाव कम पड़ने लगा है। यही कारण है कि प्रदेश भर में मौसम साफ हो गया है। हालांकि अगले चौबीस घंटों के दौरान ग्वालियर समेत नौ जिलों में गरज चमक के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है। इसके अलावा शेष मध्य प्रदेश में मौसम शुष्क और साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 24 मई से प्रदेश में गर्मी बढ़ने की उम्मीद है।

मौसम विभाग की माने तो इस बार 25 मई से लेकर 28 मई तक तापमान 44 डिग्री या उससे अधिक भी जा सकता है, जबकि मई के अंत और जून के पहले सप्ताह में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगर केरल में 28 मई तक मानसून पहुंचता है, तो प्रदेश में भी इसके जल्दी आने की उम्मीद बढ़ जाएगी। हालांकि बीते कई सालों से मानसून 20 जून के बाद ही प्रदेश में आ रहा है

इन जिले में हल्की बारिश का अलर्ट

ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर कलां, उमरिया, अनूपुर, शहडोल और डिंडोरी में अगले चौबीस घंटों के दौरान हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। शेष मध्यप्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा।

 

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!