MP राजनीति में भूचाल विधायक पर शोषण और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

मध्य प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है भाजपा विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय पर आलोट विधानसभा सीट से एक महिला द्वारा शोषण उत्पीड़न और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस ने सीधे मुद्दे पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मदद की मांग की है। भोपाल में एक प्रतिनिधिमंडल ने महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी सेतिया के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि पीड़ित महिला ने अपने आरोपों से जुड़े साक्ष्य और दस्तावेज पेश किए हैं जो निष्पक्ष जांच और कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग करता है। विधायक ने एक और वृद्ध महिला के घर पर भी छापा मारा है उन्होंने कहा। महिला कांग्रेस ने यह भी कहा कि संबंधित विधायक के खिलाफ पहले से गंभीर मामले दर्ज हैं। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से कार्रवाई करने और उनकी विधायकी खत्म करने की मांग की।

भाजपा विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि इन आरोपों में कोई तथ्य नहीं है कोई सत्य नहीं है और कोई आधार नहीं है। विधायक ने कहा कि वे 70 वर्षीय किसी भी महिला को नहीं जानते जिन पर जमीन हड़पने का आरोप लगाया जा रहा है। उनका कहना था कि संबंधित पक्ष को राजनीतिक आरोप लगाने के बजाय स्पष्ट तथ्यों और प्रमाणों को प्रस्तुत करना चाहिए। मालवीय ने कहा कि रीना बोरासी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वे चेतावनी दी कि वे आपराधिक और मानहानि का मुकदमा दर्ज करेंगे।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!