Home प्रदेश बॉयफ्रेंड के घर मिली पत्नी, पति ने पत्नी के कंधे पर बैठकर...

बॉयफ्रेंड के घर मिली पत्नी, पति ने पत्नी के कंधे पर बैठकर निकाला जुलूस

देवास। मध्यप्रदेश के देवास में पत्नी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर पति ने निर्ममता की हद पार कर दी। पहले तो उसने पत्नी को बुरी तरह पीटा, उसके बाल खींचे, जमीन पर भी पटका। इतने से मन नहीं भरा तो पत्नी के कंधे पर बैठकर गांव भर में जुलूस निकाला। पत्नी को जूतों की माला भी पहनाई। महिला के तीन बच्चे हैं। वो पिछले एक हफ्ते से अपने पुरुष दोस्त के साथ रह रही थी। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई की है। देवास के एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि पति समेत 11 लोगों पर एफआइआर दर्ज की गई है।

 

जानकारी के अनुसार बात दे घटना देवास जिले के पुंजापुरा के बोरपड़ाव गांव में एक दिन पहले की है। इसका वीडियो अब सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला 1 हफ्ते पहले घर से लापता हो गई थी। पति और ससुराल वालों ने उसे खूब ढूंढा। नहीं मिली तो उदयनगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। रविवार को पति को किसी से जानकारी दी कि उसकी पत्नी गांव में ही अपने प्रेमी के घर पर है। इसके बाद पति और ससुराल के लोग उसे तलाशते हुए प्रेमी के घर पहुंचे। वहां महिला पेटी में छिपी हुई मिली। आरोपियों ने उसे बाहर निकाला और पूरे गांव के सामने जमकर पीटा। सिर्फ एक-दो लोगों को छोड़ दें तो ज्यादातर लोग तमाशबीन बने रहे।

 

 

पुलिस ने अब महिला को उसके मायके भेज दिया है। इस महिला की महज 15 साल की उम्र में शादी हो गई थी। 30 साल की महिला की दो बेटियां और एक बेटा है। बड़ी बेटी 13 साल और छोटी 10 साल की है। बेटे की उम्र 8 साल है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले बच्चों ने अपनी मां को उसके प्रेमी के साथ देख लिया था। यह बात उन्होंने अपने पिता को बता दी। इस पर पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था। इसके बाद ही महिला घर छोड़कर चली गई थी। उदयनगर पुलिस ने आरोपी मुकेश, छीताराम, राहुल, नानुराम, गब्बर, बालू, भोलिया, धर्मेंद्र, करण और छोटू के खिलाफ केस दर्ज किया है। सभी बोर पड़ाव के रहने वाले हैं। ग्रामीण एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि अज्ञात में अन्य लोगों पर भी केस दर्ज किया गया है। 8 आरोपियों को पुलिस अब तक गिरफ्तार कर चुकी है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version