अमेरिकी हिरासत से रिहा हुए भारतीय संगीतकार प्रितेश वालिया, 14 दिनों बाद मिली राहत

Author Picture
By Partho Banarjee Published On: August 19, 2026

भारतीय गिटारिस्ट और संगीतकार प्रितेश वालिया को अमेरिकी हिरासत से रिहाई मिल गई है। उन्हें इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एन्फोर्समेंट द्वारा बॉन्ड पर छोड़ा गया है, जिसके बाद वे 14 दिनों की कैद के बाद बाहर आ सके हैं।

लॉस एंजिल्स एयरपोर्ट पर हुई थी गिरफ्तारी

नई दिल्ली में जन्मे प्रितेश वालिया को 2 अगस्त को लॉस एंजिल्स एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया था। इसके बाद उन्हें कैलिफोर्निया के एडेलांटो प्रोसेसिंग सेंटर में रखा गया था, जहाँ से अब उन्हें राहत मिली है।

वीजा संबंधी नियमों का मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वालिया को वीजा संबंधी नियमों के उल्लंघन के चलते हिरासत में लिया गया था। कानूनी प्रक्रिया के बाद अब उन्हें बॉन्ड पर रिहा कर दिया गया है।