अमेरिका के एरिजोना में एक भारतीय छात्र वरुण बत्चिगारी पर अपनी 19 वर्षीय प्रेमिका जूलीसा रूबी सालाजार की हत्या का गंभीर आरोप लगा है। 20 वर्षीय वरुण एरिजोना में पढ़ाई कर रहा था और आरोप है कि उसने अपनी प्रेमिका की हत्या करने के बाद अमेरिका से जर्मनी भाग गया था। इस सनसनीखेज मामले ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ध्यान खींचा है।
जर्मनी में गिरफ्तारी और प्रत्यर्पण की तैयारी
वरुण बत्चिगारी को हाल ही में जर्मनी में गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्रों के अनुसार, वह जर्मनी से भारत भागने की कोशिश कर रहा था ताकि कानूनी शिकंजे से बच सके, लेकिन उसकी यह योजना सफल नहीं हो पाई। अमेरिकी अधिकारी अब वरुण के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में हैं, ताकि उसे अमेरिका वापस लाकर एरिजोना में हत्या के आरोप में मुकदमा चलाया जा सके। यह मामला दोनों देशों के बीच कानूनी सहयोग का एक महत्वपूर्ण उदाहरण बन गया है।