द ओवल के पिच क्यूरेटर ली फोर्टिस को इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) के एक कर्मचारी के साथ विवाद के बाद छुट्टी पर भेज दिया गया है। ‘द हंड्रेड’ टूर्नामेंट की तैयारियों के दौरान हुई इस बहस ने तूल पकड़ लिया था, जिसके बाद बोर्ड ने यह सख्त कदम उठाया है।
विवाद की वजह
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोर्टिस और ईसीबी कर्मचारी के बीच बहस इतनी बढ़ गई थी कि कर्मचारी भावुक होकर रो पड़ा। इस घटना के बाद से ही फोर्टिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।
गौतम गंभीर से जुड़ा था नाम
ली फोर्टिस का नाम पिछले साल भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर के साथ तीखी बहस के कारण भी चर्चा में आया था। उस समय भी पिच को लेकर दोनों के बीच तनातनी देखने को मिली थी।