एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले में स्टार ओपनर स्मृति मंधाना पर सबकी नजरें टिकी होंगी। मंधाना के पास महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली दुनिया की नंबर एक बल्लेबाज बनने का सुनहरा मौका है।
सूजी बेट्स का रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर
वर्तमान में न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स इस फॉर्मेट में सर्वाधिक रनों के साथ शीर्ष पर हैं, जबकि मंधाना दूसरे स्थान पर काबिज हैं। मंधाना को इस ऐतिहासिक मुकाम तक पहुंचने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ मैच में केवल 78 रनों की दरकार है।
मिताली राज को पहले ही छोड़ चुकी हैं पीछे
इससे पहले स्मृति मंधाना भारतीय क्रिकेट की दिग्गज मिताली राज को पीछे छोड़कर टी20 में रनों का बड़ा कीर्तिमान स्थापित कर चुकी हैं। अब उनकी नजरें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करने पर हैं।