जबलपुर के भानतलैया सिंधी कैंप में शुक्रवार देर रात गणेश प्रतिमा बना रहे मूर्तिकार मनोज सोनकर की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी बाइक से फरार हो गए, जबकि इलाज के दौरान अस्पताल में मूर्तिकार ने दम तोड़ दिया।
पुरानी रंजिश पर पुलिस का संदेह
पुलिस की शुरुआती जांच में इस हत्याकांड के पीछे पुरानी रंजिश का एंगल सामने आया है। अधिकारियों के अनुसार, मृतक का कुछ लोगों के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था और मामले में कई संदिग्धों की भूमिका की जांच की जा रही है।
सीसीटीवी से आरोपियों की तलाश
हनुमानताल थाना पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। पुलिस की टीमें संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही हैं।