भोपाल। मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को नया संगठन महामंत्री मिल गया है। RSS प्रचारक चंद्रशेखर को मध्यप्रदेश बीजेपी के प्रदेश संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चंद्रशेखर इससे पहले तेलंगाना भाजपा में महामंत्री संगठन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे… जनवरी 2024 में उन्हें राजस्थान से तेलंगाना भेजा गया था। चंद्रशेखर का संगठनात्मक अनुभव लंबा रहा है। वे इससे पहले करीब 6 साल तक राजस्थान भाजपा के संगठन महामंत्री रहे। इससे पहले वे उत्तर प्रदेश में संघ के प्रचारक के रूप में काम कर चुके हैं और काशी तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संगठन की जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं।
चंद्रशेखर मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान काशी क्षेत्र में उनकी महत्वपूर्ण संगठनात्मक भूमिका रही… इसके बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संगठन का दायित्व संभाला। वर्ष 2017 में उन्हें राजस्थान भाजपा का संगठन महामंत्री बनाया गया था… राजस्थान में लगभग छह वर्ष की जिम्मेदारी के बाद जनवरी 2024 में उन्हें तेलंगाना भेजा गया। तेलंगाना में भी उन्होंने भाजपा संगठन के विस्तार और चुनावी संगठन प्रबंधन में भूमिका निभाई।