गिट्टी से भरा ट्राला सड़क किनारे बने घरों पर पलटा, 4 लोगों की मौत

Author Picture
By Sharma Published On: October 9, 2021

दमोह। दमोह के बटियागढ़ थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां आंजनी बेरखेड़ी गांव में गिट्टी से भरा एक ट्राला सड़क किनारे बने घर के ऊपर पलट गया। जिससे मकान में सो रहे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल है। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

बटियागढ़ थाने के अंतर्गत आंजनी बेलखड़ी टपरिया गांव में बीती रात दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल शुक्रवार रात गिट्टी से भरा एक ट्राला खंबे से टकराकर कच्चे मकान के उपर जा गिरा। जिससे मकान में सो रहे लोग गिट्टी मलबे के नीचे दब गए। वहीं इस हादसे में मौके पर ही 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बटियागढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने मलबे के नीचे दबे लोगों को बहार निकाला और अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के मासौम भाई बहन की जान गई है। वहीं इस घटना में ट्रक चालक परसोत्तम साहू की भी मौत हो गई है।

वहीं घटना की सूचना मिलते भी पथरिया विधायक रामबाई सिंह परिहार भी अस्पताल पहुंची और घायलों से मुलाकात की। विधायक राम बाई ने मृतकों के परिजनों से उनका हाल जाना साथ ही प्रशासन ने पड़ितों को मुआवजा देने की मांग की