BJP जिलाध्यक्ष मंच की सीढ़ियों से गिरकर बेहोश हुए,सीएम शिवराज हुए नाराज

भोपाल। राजधानी के जंबूरी मैदान में पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने सीएम शिवराज के साथ पहुंचे बीजेपी के भोपाल जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी मंच से गिर गए। मंच की सीढ़ी से गिरने के बाद सुमित पचौरी बेहोश हो गए।

 

बात दे उन्हें आनन-फानन में भोपाल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनकी हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है। गौरतलब है कि 15 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल के जंबूरी मैदान में जनजाति गौरव दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं।

 

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से पहले वहां की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार शाम को जम्बूरी मैदान पहुंचे। यहां मंच पर चढ़कर वे स्थाल की तैयारियों को देख रहे थे और निर्देश दे रहे थे। उनके साथ तमाम पदाधिकारियों के साथ ही भोपाल के भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी भी थे। मंच से उतरते समय सुमित पचौरी के पांव सीढ़ियों की बजाय थोड़ा किनारे पर पड़ गया और वे सीधे मंच से नीचे आ गिरे। गिरने के बाद वे बेहोश हो गए।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!