बालाघाट में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों को मारी गोली

Author Picture
By Sharma Published On: November 13, 2021

बालाघाट। बालाघाट में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की हत्या कर दी है। बैहर तहसील के मालखेड़ी गांव में मुखबिरी के शक में संतोष और जगदीश यादव को नक्सलियों ने मौत के घाट उतार दिया। नक्सलियों को मृतकों पर मुखबिरी का शक था।

 

बात दे हत्या की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बैहर के एसडीओपी ने बताया कि नक्सलियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

 

जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात में मालखेड़ी निवासी संतोष गोंड और जगदीश यादव अपने घरों में सो रहे थे। रात के करीब 12 बजे नक्सली गांव में आए और दोनों को उनके घरों से उठा कर ले गए। उन्होंने दोनों को गांव के नजदीक ही जंगल में गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद से मालखेड़ी गांव में दहशत का माहौल है।