27.1 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

फ़ेसबुक फ़्रेंड ने गर्लफ्रैंड के साथ गेस्ट हाउस में किया रेप

Must read

ग्वालियर। ग्वालियर शहर के एक गेस्ट हाउस में फ़ेसबुक फ़्रेंड ने गर्लफ्रैंड के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित लड़की ने पड़ाव थाना में FIR दर्ज कराई है। फेसबुक फ्रेंड ने गर्लफ्रैंड को शादी करने का वादा किया और उसके साथ लगातार रेप किया, लेकिन अब फेसबुक फ्रेंड शादी से मुकर गया है।

 

फ़ेसबुक की दोस्ती प्यार में बदली

 

गर्लफ्रैंड ने FIR में बताया कि ढाई साल पहले फेसबुक पर उसकी मुलाकात अमनदीप कुशवाह से हुई थी। लड़की का आरोप है कि अमन ने बीती 8 जनवरी को पड़ाव इलाके के एक गेस्ट हाउस में उसके साथ रेप किया है, पीड़िता का कहना है कि अमनदीप ने शादी का वादा किया था, इससे पहले भी वो कई जगह ले जाकर उसके साथ रेप कर चुका है। लेकिन अमनदीप अब उससे शादी से इंकार कर रहा है। लड़की ने अपने घर वालों को घटना बताई।

 

पुलिस ने फ़ेसबुक फ़्रेंड की तलाश शुरू की

 

परिजनों के साथ लड़की ने पड़ाव थाना में FIR दर्ज़ कराई है। पुलिस ने आरोपी अमनदीप कुशवाहा के खिलाफ दलित उत्पीड़न और दुष्कर्म की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है । लड़की ने पुलिस को यह भी बताया है कि अमनदीप से अक्सर स्टेशन के पास बने गेस्ट हाउस में लेकर आता था और उससे संबंध बनाता था लेकिन गेस्ट हाउस के नाम वह ठीक तरह से नहीं बता पा रही है। फिलहाल आरोपी अमनदीप फरार है उसकी पुलिस तलाश कर रही है।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!