इन राशियों को रहना होगा इतने दिन सतर्क, नहीं तो हो सकती है बड़ी घटना

राशिफल।ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी राशियों पर असर दिखाई देता है। ग्रहों के गोचर से कुछ राशिवालों को शुफ फल प्राप्त होते हैं। जबकि कुछ राशि के जातकों के लिए लाभदायक नहीं रहता है। ग्रहों की चाल से साप्ताहिक राफिल का आकंलन किया जाता है। पंचांग के अनुसार 9 मार्च से वृषभ राशि में राहु और चंद्रमा की युति बन रही है। ऐसे में 13 मार्च तक कुछ राशिवालों को सावधान रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं।

 

वृषभ राशि

 

परिवार के सदस्यों के साथ विवाद पैदा हो सकता है। व्यक्तिगत संबंध खराब हो सकते हैं। कानूनी मामलों में फैसला आपके विरुद्ध किया जा सकता है। पेट के निचले हिस्से से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। खरीद-फरोख्त संबंधी कार्य के लिए समय अनुकूल नहीं है।

 

कर्क राशि

 

प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। किसी बात को लेकर परेशान रह सकते है। हालात आपके पक्ष में नहीं है। व्यक्तिगत जीवन में चल रहे तनाव स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते है। शेयर बाजाप में निवेश करने के लिए सही समय नहीं है। रिलेशनशिप में नकारात्मकता बढ़ सकती है।

 

कन्या राशि

 

मित्रों और रिश्तेदारों के साथ गलतफहमी का सामना करना पड़ सकता है। जलजनित रोग होने की संभावना है। चीजों को अपने नियंत्रण से बाहर पाएंगे। विचारों में अस्थिरता रह सकती है। कुछ चेहरों से मुखौटे हटेंगे और सत्य से रूबरू होंगे। अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। यूरिन इंफेक्शन जैसी परेशानी हो सकती है।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!