28.8 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

बुजुर्ग को मारी गोली, कोर्ट में देने जा रहा था गवाही, इलाज के लिए ग्वालियर रैफर

Must read

मुरैना। मुरैना जिले के जौरा क्षेत्र में एक बुजुर्ग को गोली मारने का मामला सामने आया है। बुजुर्ग किसी केस में जौरा कोर्ट में गवाही देने जा रहा था। प्राथमिक उपचार के बाद वृद्ध को ग्वालियर रैफर किया गया है। जौरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। जौरा क्षेत्र में एक बुजुर्ग को गोली मार दी गई। वह किसी केस में जौरा कोर्ट में गवाही देने जा रहा था। प्राथमिक उपचार के बाद वृद्ध को ग्वालियर रैफर किया गया है। जौरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

जानकारी के अनुसार न्यू आमपुरा, गुड़ा चंबल का रहने वाला हलकू सिंह गुर्जर अपने नाती छोटू के साथ बाइक पर जौरा कोर्ट में एक केस के सिलसिले में गवाही देने जा रहा था। बिलगांव के पास रंजिश के चलते कुछ आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और उन पर फायर कर दिया। गोली वृद्ध हलकू के पैर में जा लगी। चीखें सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी भाग गए। लोगों ने देखा कि हलकू लहूलुहान होकर जमीन पर पड़ा था। नाती रो रहा था। लोगों ने हलकू को उठाया तथा जिला अस्पताल मुरैना लेकर आए। वहां वृद्ध का इलाज किया गया तथा बाद में चिकित्सकों ने उसे ग्वालियर रैफर कर दिया है।

जौरा थाना प्रभारी प्रवीण सिंह चौहान ने बताया कि वृद्ध की शिकायत पर जौरा थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जिस जगह घटना हुई है वहां के सीसीटीवी फुटेज देखे थे। उसमें हलकू की मोटरसाइकिल तो आती दिखी है लेकिन आरोपियों की नहीं। 12 बोर की बंदूक के छर्रे उसे लगे हैं। जिन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई गई है उनके चाचा पर हलकू द्वारा पहले 376 का केस लगवाया गया था। सारे बिंदुओं पर जांच चल रही है।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!