शादी से पहले ही सगाई में दुल्हा व 300 लोग हुए बीमार 

खंडवा। खंडवा में फूड पायजिनिंग का बड़ा मामला सामने आया है, यहां 300 से ज्यादा लोगों को सरकारी व निजी अस्पतालों में भर्ती करने की नौबत आ गई। गुरुवार देर रात तक खानशाहवली में एक सगाई कार्यक्रम चला, जहां 1500 लोगों की दावत थी। भोजन में मटन, गुलाब-जामुन खाने से उल्टियां होना बताया जा रहा है। रात 12 बजे भोजन के 2 घंटे बाद हालत बिगड़ी तो जिला अस्पताल के अलावा दो निजी अस्पताल में लोग भर्ती हुए।

खानशाहवली के शहनाई पैलेस में रात के 12 बजे तक एक सगाई कार्यक्रम चला। यहां क्षेत्र के संजू मौलाना के लड़के की सगाई थी। कार्यक्रम में 1500 लोगों की दावत थी। जिसमें खानशाहवली के अलावा इंदौर, बुरहानपुर के रिश्तेदार भी शामिल हुए। भोजन में मटन, चिकन के अलावा आईस्क्रीम और गुलाब जामुन खाने से हालत बिगड़ने की बात कहीं जा रही है।

जिला अस्पताल के मेल मेडिकल वार्ड में भर्ती हफीज खान ने बताया जब लोग आराम फरमा रहे थे, तभी रात के 2 बजे अचानक उल्टियां होने लगी। क्षेत्र में 300 लोगों की तबीयत बिगड़ी है। उल्टियां होने पर जिला अस्पताल, शुभम और हिंदूजा में लोगों को भर्ती कराया है।

शहनाई पैलेस में हुए सगाई कार्यक्रम में दूल्हा भी फूड पॉइजनिंग का शिकार हुआ है। जिसे हिंदूजा हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। डॉक्टरों के अनुसार, मरीजों को 12 से 15 बार उल्टियां हुई है। इसकी वजह भोजन में मटन, चिकन के साथ आईस्क्रीम और गुलाब जामुन खाना है। ठंडा-गर्म भोजन होने से सेहत पर विपरित प्रभाव पड़ा है।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!