इन 4 राशियों के जातक रहे सतर्क, सूर्य ग्रहण से होगा नुकसान

Author Picture
By Sharma Published On: April 17, 2022

राशिफल। साल 2022 के पहले सूर्य ग्रहण को लेकर लोगों के मन में बेचैनी है। 30 अप्रैल को लगने वाला सूर्य ग्रहण दक्षिण और पश्चिम-दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिका और अंटार्कटिका महासागर के कुछ हिस्सों में देखा जाएगा। सूर्य ग्रहण दोपहर 12.15 बजे शुरू होगा। वह शाम 4.07 बजे समाप्त होगा। हालांकि यह भारत में दिखाई नहीं देगा। इस कारण सूतक नहीं होगा। इसके बावजूद विशेषज्ञ खगोलीय घटना की प्रतीक्षा कर रहे हैं। विभिन्न राशियों के लोगों पर इसका निश्चित प्रभाव पड़ेगा। ज्योतिषाचार्य के अनुसार सूर्य ग्रहण 4 राशि वालों के लिए मुश्किल भरा होगा। इन लोगों को ग्रहण के समय सावधान करने की जरूरत है।

मेष राशि

सूर्य ग्रहण के दौरान मेष राशि के जातकों को मानसिक परेशानी होगी। पैसों का नुकसान हो सकता है। किसी के साथ कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा कि वाणी पर नियंत्रण रखें। तनाव और थकान का असर स्वास्थ्य पर पड़ेगा।

 

कन्या राशि

आपके लिए सूर्य ग्रहण अच्छा नहीं रहेगा। बच्चों के करियर को लेकर चिंता रह सकती है। मेहनत का पूरा फल नहीं मिलेगा। किसी को पैसे उधार न दें। गर्म-सर्द के कारण खांसी और जुकाम की शिकायत रहेगी।

 

तुला राशि 

तुला राशि के जातकों की सेहत को सूर्य ग्रहण प्रभावित करेगा। काम की अधिकता रहेगी। कोई गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। रिलेशनशिप के लिए घरवालों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि 

नौकरी-बिजनेस में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। किसी परिचित से धोखा मिल सकता है। आलस को खुद पर हावी ना होने दें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत होने की वजह से मन अंशात रह सकता है।