बीजेपी विधायक ने दिखाया ये करतब, जोरदार तरीके से चलाई तलवार

Author Picture
By Sharma Published On: April 18, 2022

नर्मदापुरम।नर्मदापुरम (होशंगाबाद) की पिपरिया सीट से भाजपा विधायक ठाकुरदास नागवंशी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे हैरान करने वाले करतब दिखा रहे हैं। वीडियो में भाजपा विधायक तलवार और बाना चलाते दिख रहे हैं। 57 साल के विधायक ठाकुरदास ने ये करतब हाल ही में हनुमान जयंती और इससे पहले रामनवमी की शोभायात्रा में दिखाए।

 

ठाकुरदास नागवंशी अखाड़े के पुराने पहलवान है।जानकारी के अनुसार आपको बात की उन्होंने बताया कि पिपरिया स्थित उनके पैतृक अखाड़े का नाम महावीर व्यायामशाला है। जहां उनके पिता चुन्नीलाल खलीफा (उस्ताद) हुआ करते थे। 9 साल की उम्र से ही उन्होंने अखाड़े में शस्त्र चलाना सीखा। पिता के देहांत के बाद वे खुद व्यायामशाला का संचालन करने लगे। हालांकि विधायकी के चलते उन्होंने अखाड़े के संचालन का जिम्मा छोड़ दिया।

 

 

विधायक नागवंशी ने बताया कि व्यायामशाला के संचालन के दौरान उन्होंने करीब 500 लोगों को अखाड़े में शस्त्र चलाना सिखाया। तलवार, बनेठी, मुकदल, बाना सहित अन्य शस्त्र को चलाना वे जानते हैं। ठाकुरदास पिपरिया विधानसभा से तीसरी बार विधायक चुने गए हैं। विधायक ने कहा कि आत्मरक्षा के लिए हर व्यक्ति को शस्त्र विद्या सीखना चाहिए। इससे शस्त्र चलाने का हुनर तो मिलता है, साथ ही ये शरीर के लिए भी बेहद लाभदायक रहता है। कसरत से शरीर फिट रहता है। नई पीढ़ी के युवाओं को इसे सीखने के लिए आगे आना चाहिए।