G-LDSFEPM48Y

कुंभ राशि में 30 साल बाद प्रवेश करेगे शनि, इन राशियों को होगा धन लाभ

राशि। शनि ग्रह 29 अप्रैल को 30 बाद कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। ग्रहों की चाल के हिसाब से इस खगोलीय घटना को बेहद खास माना जा रहा है। शनि ग्रह के राशि परिवर्तन का हर राशि के जातक पर कुछ न कुछ असर जरूर होता है।शनि ग्रह के कुंभ राशि में प्रवेश करने से धनु राशि के जातकों की साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी और मीन राशि पर शनि की साढ़े साती शुरू हो जाएगी। वहीं दूसरी ओर मिथुन राशि और तुला राशि के जातकों को शनि की ढैय्या से मुक्ति मिलेगी और कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों को भी शनि की ढैय्या से मुक्ति मिलेगी। 29 अप्रैल से मकर राशि की साढ़े साती अपने अंतिम चरण की ओर अग्रसर होगी। ज्योतिष के अनुसार शनि हर ढाई साल बाद राशि परिवर्तन करता है। इस तरह उन्हें पूरे कल्प का चक्कर लगाने में शनि ग्रह को 30 साल लग जाते हैं

 

 

शनि ग्रह को कुंभ राशि में प्रवेश दो चरणों में होगा। सबसे पहले शनि देव 29 अप्रैल से 4 जून तक कुंभ राशि में रहेंगे और इसके बाद 4 जून से 12 जुलाई तक वक्री में रहेंगे। इसके बाद 13 जुलाई को शनि मकर राशि में लौट आएंगे और 17 जनवरी 2023 तक मकर राशि में रहेंगे। इस दिन से शनि एक बार फिर से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे और फिर 29 मार्च 2025 तक कुंभ राशि में ही रहेंगे।

 

 

शनि ग्रह के राशियों पर असर

 

मेष : पद, प्रतिष्ठा, आय के नए स्रोत विकसित होंगे, स्वास्थ्य का ध्यान रखें

 

वृषभ : वाहन भूमि का सुख, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता, संतान की ओर से शुभ समाचार

 

मिथुन : अनुकूल स्थानान्तरण का योग, संघर्ष के बाद सफलता, आर्थिक लाभ होगा

 

कर्क : बेवजह के खर्चे बढ़ेंगे, पत्नी का स्वास्थ्य प्रभावित होगा, माता पिता की सेहत का ध्यान रखें

 

सिंह: आर्थिक प्रगति, साझेदारी व्यवसाय से लाभ, परिवार में कलह भी बढ़ेगा।

 

कन्या : नौकरी योग, आर्थिक संकट दूर होगा, ट्रांसफर हो सकता है। यात्रा के भी योग होंगे।

 

तुला: भूमि और वाहन का सुख, संतान प्राप्ति का योग, व्यापार में आर्थिक घाटा हो सकता है।

 

वृश्चिक : बढ़ेगा ग्रह क्लेश, माता का स्वास्थ्य होगा प्रभावित, ऑफिस में तनाव बढ़ेगा

 

धनु: भाग्य साथ देगा, आर्थिक पक्ष मजबूत, सहकर्मियों के साथ विवाद हो सकता है।

 

मकर: संचित धन में वृद्धि, कर्ज से मुक्ति, सेहत के प्रति अलर्ट रहें।

 

कुंभ : स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां होंगी दूर, पदोन्नति योग, बच्चों के सेहत का भी ध्यान रखें।

 

मीन : मानसिक कष्ट, संघर्ष के बाद सफलता, नया वाहन खरीद सकते हैं। परिवार में शांति रहेगी। वेतन वृद्धि हो सकती है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!