27.1 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

दो महिलाएं आपस में भिड़ी, गालियां और चप्पल चलाई

Must read

इंदौर।इंदौर में एक कार की टक्कर ऑटो से हो गई। कार युवती चला रही थी। टक्कर लगने के बाद ऑटो में बैठी महिला बाहर निकली और युवती से विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते दोनों में मारपीट शुरू हो गई। महिला ने युवती को मारने के लिए चप्पल निकाल ली। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

 

 

तिलक नगर थाना प्रभारी मंजू यादव के अनुसार घटना मेन रोड पर देर रात 10 बजे के करीब की है। कार से गुजर रही युवती ने एक ऑटो को टक्कर मार दी। ऑटो में महिला और उसकी बेटी बैठी हुई थी। टक्कर लगने के बाद महिला ने युवती से विवाद शुरू कर दिया। इस पर युवती ने भी महिला को अपशब्द कहे। दोनों को थाने लेकर आए। यहां दोनों को समझाकर छोड़ दिया।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!