लड़की की गर्दन के आर पार हुई रॉड, आप भी देख रहे जाएंगे हैरान

रायसेन। रायसेन के औबेदुल्लागंज के अर्जुन नगर में रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। यहां 10 साल की अंजलि पुत्री गोपाल राय के गले से सरिया आर-पार हाे गया। बच्ची छत से साइकिल चलाते समय नीचे गिरी। नीचे रखा लोहे का सरिया गले के पार हाे गया। बच्ची की हालत देखा परिवार वालों के होश उड़ गए। जानकारी मिलते ही डॉक्टरों की टीम तत्काल माैके पर पहुंची। सरिया को कटर से कटवाकर प्राथमिक इलाज के बाद भोपाल के एम्स रेफर कर दिया। यहां देर रात डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर सरिया बाहर निकाला।

 

हादसा बुधवार शाम 7 बजे हुआ। औबेदुल्लागंज के बीएमओ डॉ. अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि बच्ची छत पर साइकिल चला रही थी। वह अचानक छत से करीब 10-12 फीट नीचे गैलरी में गिरी। गैलरी में दीवार के बाहर लोहे का डेढ़ फीट के करीब सरिया निकला हुआ था। यही सरिया उसके गले से आर-पार हो गया। मौके पर पहुंचकर सरिया को कटवाया गया। गले में करीब सवा फुट का सरिया बचा रह गया। भोपाल एम्स में ऑपरेशन हुआ। डॉक्टरों ने सरिया निकाल लिया है। अब बच्ची की हालत ठीक है।

बच्ची छत से गिरी, तो उसका गले से सरिया आरपार हो गया। काफी देर तक गले में सरिया फंसने से बच्ची ​​​​​​​तड़पती रही। उसकी स्थिति को देखकर माता-पिता और पड़ोसियों की भी सांसें फूल गईं। जब तक बच्ची के गले में फंसा सरिया कट नहीं गया, तब तक लोग परेशान होते रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!