MP के परिवहन मंत्री ने बेटे की शादी में किया तलवार डांस

सागर। मध्यप्रदेश के राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह का तलवार डांस सामने आया है। इसमें वे हाथ में तलवार लेकर परंपरागत वेशभूषा में खुशी से थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो मंत्री के बेटे की शादी का बताया जा रहा है। दरअसल, 3 मई को गोविंद सिंह के बेटे आकाश राजपूत की शादी थी।

शादी समारोह में बारात के दौरान मंत्री गोविंद सिंह ने ‘तेरी रब ने बना दी जोड़ी’.. गाने पर हाथ में तलवार लेकर जमकर ठुमके लगाए। मंत्री सिंह के बेटे की शादी में शामिल होने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह भी पहुंचे थे।

 

राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ने ट्विटर अकाउंट पर बेटे की शादी में डांस करते हुए वीडियो शेयर किया है। इस पर उन्होंने लिखा कि सुपुत्र आकाश की बारात में बारातियों के साथ आनंद लेते हुए। इसके बाद वीडियो वायरल हो रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!