26.1 C
Bhopal
Saturday, September 21, 2024

डीजे पर हर्ष फायर होने से दूल्हे का पिता घायल

Must read

ग्वालियर। ग्वालियर में शादी के कार्यक्रम में उस वक्त हड़कंप मच गया जब हवा में चलाई गई गोली बिजली खंभे से टकराकर दूल्हे के पिता को जा लगी। गोली लगने से घायल हुए दूल्हे के पिता को उसके परिजन ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है वहीं घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर गोली चलाने वाले अज्ञात आरोपी खिलाफ के मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। गोली डीजे पर डांस के दौरान हर्ष फायरिंग में चली है। पुलिस पड़ताल कर रही है।

ग्वालियर के उटीला स्थित सौसा गांव में दर्शन सिंह यादव के बेटे अंकेश सिंह यादव के मंडप का कार्यक्रम चल रहा था। मुरार त्यागीनगर से अलबेल सिंह लगुन लेकर सौसा आए थे। रात को खाना-पीना और लगुन कार्यक्रम चल रहा था वहीं दूसरी ओर डीजे भी लगा हुआ था। जिस पर मेहमान डांस कर रहे थे। कार्यक्रम में शामिल होने आए कुछ मेहमान अपने साथ हथियार भी लेकर आए थे। दूल्हे के पिता दर्शन सिंह मेहमानों को खाना खिला रहे थे। उसी दौरान डीजे पर डांस करते हुए फायरिंग कर दी। हवा में चलाई गई गोली बिजली खंभे से टकराकर दूल्हे के पिता के कंधे में जा लगी। गोली लगने से दर्शन सिंह वहीं जमीन पर गिर पड़े। गोली लगने से घायल दर्शन सिंह को परिजन आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे और भर्ती कराया। वहीं घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

उटीला थाना प्रभारी सुरजीत सिंह परमार का कहना है। कि शादी समारोह में चलाई गोली दूल्हे के पिता को लगने की सूचना मिली थी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की जा रही है संभवत डीजे पर चलाई गई गोली दूल्हे के पिता को आग लगी है। हथियार लेकर शादी में शामिल होने आए मेहमानों की डिटेल ली जा रही है।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!