MP में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, आठ IAS और 3 राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों का ट्रांसफर

भोपाल।राज्य सरकार ने प्रदेश के 8 भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के ट्रांसफर/ नई पदस्थापना संबंधी आदेश जारी किए है। इसमें नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उप सचिव तरुण राठी को प्रबंध संचालक दुग्ध महासंघ बनाया गया है। राठी के कार्यभार ग्रहण करने पर आयुक्त सहकारिता संजय गुप्ता अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त होंगे।

 

सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी आदेश में पचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की उप सचिव नेहा माराव्या को अपर मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोजगार गारंटी परिषद के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं, अपर मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोजगार गारंटी परिषद के पद से निधि निवेदिता को संचालक उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण बनाया गया है। इनके कार्यभार ग्रहण करने पर आयुक्त सामाजिक न्याय डॉ. ई रमेश कुमार अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त होंगे।

 

 

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के उप सचिव केदार सिंह को उप सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास, इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक श्रोत्रिय को अपर प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड बनाया गया है। इनके कार्यभार ग्रहण करने पर शिल्पा गुप्ता अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त होगी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दमोह अजय श्रीवास्तव को उप सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, नगर निगम सतना आयुक्त तन्वी हुड्डा को अपर आयुक्त वाणिज्य कर इंदौर और नर्मदा घाटी विकास राज्यमंत्री के विशेष सहायक चंद्रशेखर शुक्ला को आयुक्त नगर निगम सतना बनाया गया है।

 

वहीं, तीन राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को भी नई पदस्थापना आदेश जारी किए गए है। इसमें नगर निगम आयुक्त सागर रामप्रकाश अहिरवार को मुख्य कार्यपालन अधिकारी इंदौर विकास प्राधिकरण, अपर कलेक्टर सतना राजेश शाही को आयुक्त नगर निगम सतना एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्मार्ट सिटी सतना और संयुक्त कलेक्टर मुरैना विनोद कुमार को संयुक्त कलेक्टर ग्वालियर बनाया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!