जबलपुर। फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया गया है। यह घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की। वे सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अक्षय कुमार उद्देश्य पूर्ण फिल्में बनाते है। भारत का गौरवशाली इतिहास वीरता सुशासन से सम्राट पृथ्वीराज ने रचा है। उनके शौर्य साहस कर्तव्य परायणता पर हर किसी को गर्व है इसी को ध्यान में रखते हुए फिल्म सम्राट पृथ्वीराज को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री करने का फैसला लिया गया है
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आने से कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व उत्साह बन गया है। उन्होंने कहा है कि भोपाल में पार्टी अध्यक्ष ने जहां कार्यकर्ताओं को संबोधित किया तो वही जबलपुर में युवाओं को कनेक्ट कर उनमें जोश भरा है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बूथ की बैठक तक ली कोई सोच नहीं सकता कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसे पद पर रहने के बावजूद भी वे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के बीच जाएंगे और उनकी बैठक लेंगे।
मुख्यमंत्री ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जहां पार्टी के वरिष्ठ जनों के निवास पर जाकर उनसे मुलाकात की तो वही एक छोटे कार्यकर्ता के घर जाकर भी परिजनों से भेंट की। एक आम कार्यकर्ता ने कभी सोचा नहीं था कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी उनके घर आएंगे ऐसा सिर्फ भाजपा में ही हो सकता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मध्य प्रदेश में हो रहे कामों की भरपूर सराहना भी की है।
मुख्यमंत्री ने पीपल और मौलश्री का पौधा रोप कर सभी से खास अवसरों पर वृक्षारोपण किए जाने की अपील की। इस मौके पर उन्होंने कहा है कि पेड़ न केवल हमें जीवन देते हैं बल्कि बरसात के जल को धरती में पहुंचाने का काम भी करते हैं। एक वयस्क पेड़ अनेक प्रकार के पक्षियों कीट पतंगों और जीवों को आश्रय प्रदान करते हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पेड़ हरियाली और पर्यावरण नहीं रहेगा तो आने वाली पीढ़ियों का अस्तित्व कैसे बचेगा।