आबकारी अधिकारी ने ऑफिशियल ग्रुप में भेजा पोर्न वीडियो

Author Picture
By Sharma Published On: June 11, 2022

खंडवा। खंडवा के सहायक आबकारी अधिकारी ने ऑफिशियल ग्रुप में पोर्न वीडियो शेयर कर दिया था। इस मामले में सहायक आबकारी अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। अपर आबकारी आयुक्त इंदौर ने एडीईओ आरपी अहिरवार को निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इंदौर संभाग के खंडवा जिले के आबकारी अफसरों के ग्रुप में आरपी अहिरवार ने अश्लील वीडियो पोस्ट कर दिया था। वीडियो पोस्ट करने के बाद उसने डिलीट भी नहीं किया। इस ऑफिशियल ग्रुप में कई महिला कर्मचारी भी जुड़ी हैं। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अहिवार के ऑफिशियल ग्रुप में अश्लील वीडियो शेयर करने की शिकायत पूरे स्टाफ ने जिला कलेक्टर और आबकारी आयुक्त से की थी।

शिकायत के बाद सहायक आबकारी अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। बता दें कि एडीएईओ पर पहले भी एक महिला कर्मचारी उत्पीड़न का आरोप लगा चुकी है। जिसकी शिकायत उन्होंने जिला कलेक्टर से की थी।