बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा को जान से मारने की धमकी

भोपाल। भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे जान से मारने की धमकी भरा फोन आया। आरोपी ने दाऊद इब्राहिम का भाई इकबाल कासकर का आदमी बताया। फोन पर धमकाते हुए बोला- तुम्हारी हत्या होने वाली है। सूचना देना थी तो दे दी। वह इसकी जानकारी एडवांस में दे रहा है।

 

साध्वी ने हत्या का कारण पूछा तो आरोपी बोला कि जल्द ही पता चल जाएगा। साध्वी बोलीं- जब मर जाऊंगी तो पता कैसे चलेगा। तुम तो मेरी हत्या कर दोगे। पहले ही बता दो। आरोपी ने धमकाते हुए कि मुसलमान पर जहर उगलना। मुसलमान को टारगेट बनाना। मुस्लिम से बैर करना। तुम्हें छोड़ेंगे नहीं। हमारा आदमी जब मारेगा तो वह बताएगा कि क्यों मारेंगे। सामने आकर मारेंगे। साध्वी बोली- दम है तो सामने आकर दिखा।

 

सांसद ने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे वे भाजपा कार्यालय से घर लौटी। इसी दौरान अनजान नंबर से कॉल आया। आरोपी ने खुद को इकबाल कासकर का आदमी बताते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने अपने बारे में कोई जानकारी नहीं दी। उनके इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर चला कि साध्वी धरने पर बैठ गई हैं। हालांकि उन्होंने इसका खंडन किया।

 

सांसद – तुम्हारा नाम बता दो, कौन हो तुम

जवाब – इकबाल कासकर का आदमी बोल रहा हूं

सांसद – कौन हैं ये? हैं कहां के कासकर ये तो बता दो।

जवाब – हत्या करना है।

सांसद – क्यों करोगे हत्या। कारण क्या है?

जवाब – एक्शन का रिएक्शन देख लेना फिर बात करना। समझ गई।

सांसद – कारण क्या है, हत्या तो चलो कर देना। तुम्हारी बच जाएगी। हमारी कर देना।

जवाब – मुसलमान के ऊपर जहर उगलना। मुसलमान को टारगेट बनाना।

सांसद – अच्छा मुसलमान क्या अमृत बरसाते हैं। मुसलमान अमृत बरसाते हैं। क्या कहा जिससे तुम्हें तकलीफ हो गई।

जवाब – सब पता चल जाएगा।

सांसद – अरे तुम हत्या कर दोगे तो हमें कैसे पता चलेगा। जिंदा हैं तब तक बता दो।

जवाब – सब पता चल जाएगा। जो मारेगा उससे सब पता चल जाएगा।

सांसद – काय चीज की तकलीफ हो गई तुम्हें। हम मर जाएंगे तक कैसे पता चलेगा। नशे में बोल रहे हो क्या।

जवाब – नशे में हम क्यों बोलेंगे। तुम्हारी हत्या होने वाली है। तुमको सूचना देनी थी। हमने दे दी।

सांसद – मारने वाले हो तो सामने आकर बोले न भैया। तुम्हारे अंदर जिगरा है तो सामने आकर बोलो भैया। मारने वाले हो तो सामने आकर बोलो।

जवाब – सामने आकर मारेंगे तब देख लेना जिगरा है कि नहीं।

सांसद- तुम्हारे अंदर जिगरा होता तो सामने आकर बोलते।

जवाब- मारने आएंगे तब देख लेना।

 

 

 

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!