27.1 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

पत्नी को सांप ने डसा, तो पति के अंधविश्वास में गई पत्नी की जान

Must read

बीना। खुरई के गमिरिया खुर्द गांव में महिला को सोते समय सांप ने डस लिया तो झाड़ फूंक के चक्कर में महिला की जान चली गई। करीब 24 घंटे बाद बीती रात परिजन महिला को खुरई सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि 26 वर्षीय सोनम पति सुखराम धानक निवासी गमिरिया खुर्द को घर में सोते समय सांप ने डस लिया। जिसके बाद परिजन उसे सिविल अस्पताल खुरई लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि, महिला को सांप ने 24 घंटे पहले डसा था, लेकिन उसके पति ने उस समय सीधे अस्पताल ले जाने के बजाय उसे झाड़ फूंक कराने के लिए टीकमगढ़ में एक तांत्रिक के पास ले गया। झाड़ फूंक के बाद घर ले आया। लेकिन हालात बिगड़ते ही अस्पताल लाया तब तक उसकी मौत हो गई। वहीं टीकमगढ़ जाने और वहां से वापस लाने के बदले 20 हजार रुपए भी ले लिए।

महिला के पति का अंधविश्वास अपनी पत्नी की मौत के बाद भी कम नहीं हुआ। पत्नी की मौत के बाद भी तांत्रिक से फोन पर बात की, जिसके बाद तांत्रिक ने कहा की महिला के शव को उसी जगह ले जाओ जहां सांप ने डसा था। जिसके बाद वह मंत्रों से उसे जिंदा कर देगा।जिसके बाद मृतका का पति शव को अस्पताल से घर ले जाने लगा। लेकिन जब यह जानकारी देहात थाना पुलिस को मिली तो दोनों को जमकर फटकार लगाई।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!