दुल्हन ने अपनी शादी में काला चश्मे पहनकर किया ये धांसू डांस

बुरहानपुर। बुरहानपुर में दुल्हन ने काले चश्मे में धमाकेदार डांस किया। इश्क तेरा तड़पावे … और दूसरे बॉलीवुड हिट्स पर दुल्हन बग्घी में खूब नाची। उसे देखकर राहगीरों तक का मन झूमने का करने लगा।

जानकारी के अनुसार बात दे की दुल्हन दीपा लाखवानी ने पेरेंट्स से इच्छा जाहिर की थी कि शादी पर बारात (बाना) निकाली जाए। पेरेंट्स ने बेटी की यह विश पूरी भी की। इस शादी में मध्यप्रदेश ही नहीं, छत्तीसगढ़ और गुजरात से भी मेहमान आए। दीपा का विवाह उल्लासनगर (मुंबई) में कुणाल बम्भानी के साथ आज हुआ। इसके एक दिन पहले उन्होंने बुरहानपुर में बारात निकाली।

 

दीपा के पेरेंट्स ने कहा कि बेटी की शादी उसकी इच्छा के अनुसार ही की जाए। बेटा-बेटी में समानता का भाव रखें। दीपा ने कहा, मेरे परिवार ने मेरी इच्छा के अनुसार शादी की है। इसलिए मैं काफी खुश हूं और अन्य लोगों से भी यही कहना चाहूंगी कि अपने बेटा-बेटी की शादी में इसी तरह से बारातें निकालें और सभी इंजॉय करें। यह परंपरा हमारे ही परिवार से शुरू हुई थी। इसके बाद अधिकांश परिवार बेटी की शादी में इसी तरह बारात निकालने लगे हैं।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!