Friday, April 18, 2025

पत्नी के सुसाइड के एक दिन बाद पति ने भी तालाब में कूदकर की आत्महत्या  

भोपाल। भोपाल में फांसी लगाकर सुसाइड करने वाली महिला शिक्षिका इंदू के बाद अगले दिन उसके पति सुभाष साहू ने भी आत्महत्या कर ली। सुभाष ने शनिवार को तालाब में कूद कर अपनी जान दे दी। वह पत्नी के मौत के बाद से तनाव में था। बता दें महिला ने सुसाइड से पहले पति की फोटो पर लिखा था कि वह बेवफा नहीं है। और हाथेली पर लिखा था कि सॉरी मम्मी, पापा, भैया में अपनी मर्जी से जान दे रही हूं। मेरा मंगल मेरी जान ले गया। इंदू के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या करने के आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि सुभाष इंदू के चरित्र पर शक करता था और उसके साथ मारपीट करता था। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।

 

 

मृतक महिला इंदू साहू रायसेन जिले की रहने वाली थी। करीब तीन साल पहले उसकी शादी भोपाल के छोला के रहने वाले सुभाष साहू से हुई थी। इंदू सरकारी स्कूल में अतिथि शिक्षक के पद पर काम करती थी, जबकि उसका पति संगीत टीचर है। गुरुवार सुबह महिला के ससुराल वालों ने पुलिस को महिला के सुसाइड करने की जानकारी दी थी। पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही ससुराल वालों ने महिला का शव फांसी के फंदे से उतार लिया। दोपहर को महिला के इंदू के परिवार वाले रायसेन से उनके ससुराल भोपाल पहुंचे। उन्होंने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। महिला इंदू के भाई का आरोप है कि जिस कमरे में बहन ने फांसी लगाई है, उसी कमरे के बाहर उसका ससुर बैठा था, उसे घटना की जानकारी कैसे नहीं हुई। जबकि मृतका के पिता ने दामाद पर बेटी के चरित्र पर शक करने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।

 

 

महिला इंदू के पिता मदन साहू का कहना है कि मौत से पहले बेटी का सुबह फोन आया था। उसने सब कुछ अच्छा बताया था। दामाद के दूसरी महिला से अवैध संबंध हैं। वह बेटी के चरित्र पर शंका करते हुए उसे ब्लैकमेल करता था। दो दिन पहले ही बेटी ने बताया था कि पति मायके नहीं आने दे रहा। वह कभी भी बेटी को लेकर घर नहीं आया। उसे नहीं रखना था, तो छोड़ देता। लड़की के हाथ में जो लिखा है, यह उसके ससुराल वालों ने लिखा है, उसके गले में चोट के निशान हैं उसके साथ मारपीट की गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!