28.8 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

जानवरों की अवैध तस्करी कर रहे अपराधियों ने महिला दरोगा की कुचलकर की हत्या

Must read

हरियाणा। हरियाणा के नूंह अवैध खनन माफिया द्वारा डीएसपी को कुचलकर हत्या करने का मामला अभी थमा भी नहीं था कि अब झारखंड की राजधानी रांची में एक महिला दरोगा की भी कुचलकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक रांची में जानवरों की अवैध तस्करी में संलिप्त अपराधियों ने महिला दरोगा की कुचलकर हत्या कर दी है।

 

पुलिस के मुताबिक रांची के पास तुपुदाना थाने में पदस्थापित महिला दरोगा संध्या टोप्पो जानवरों की अवैध तस्करी कर रहे वाहनों का पीछा कर रही थी। इसी दौरान अपराधियों ने अपने वाहन से संध्या टोप्पो को कुचल दिया। उन्हें गंभीर हालत में रिम्स में भर्ती किया गया लेकिन उन्हें बताया नहीं जा सका। अपराधियों के वाहन की चपेट में आने से दरोगा संध्या टोप्पो बुरी तरह घायल हो गई। रिम्स में भर्ती किए जाने के दौरान उनकी मौत हो गई। संध्या टोप्पो 2018 बैच की दारोगा थी।

 

गौरतलब है कि 19 जुलाई को हरियाणा के नूंह में भी अवैध खनन से जुड़े अपराधियों ने एक डीएसपी रैंक के अधिकारी की कुचलकर हत्या कर दी थी। हालांकि पुलिस ने डंपर के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। धरपकड़ के दौरान ड्राइवर ने भी भागने का प्रयास किया था, तब एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने उसके पैर में गोली मारी थी। दिवंगत सुरेंद्र सिंह बिश्नोई का आज 20 जुलाई को अंतिम संस्कार किया जाएगा। बिश्नोई जल्द ही रिटायर होने वाले थे।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!