नए राष्ट्रपति के लिए वोटों की गिनती जारी, आज फैसले का दिन

Author Picture
By Sharma Published On: July 21, 2022

नई दिल्ली। रौपदी मुर्मू या यशवंत सिन्हा में से देश का अगला राष्ट्रपति कौन होगा, इसका फैसला आज शाम तक हो जाएगा। संसद भवन में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटों की गिनती सुबह 11 बजे शुरू हो चुकी है। राष्ट्रपति चुनाव में सत्तारूढ़ एनडीए की तरफ से द्रौपदी मुर्मू मैदान में हैं, वहीं विपक्ष की ओर से साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को उतारा गया था। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम करीब 4 बजे चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद द्रौपदी मुर्मू से मिलने जाएंगे। द्रौपदी मुर्मू की जीत तय मानी जा रही है, यही कारण है कि द्रोपदी मुर्मू के निवास पर भी तैयारियों शुरू कर दी गई है।

 

 

एनडीए की तरफ से द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में काफी वोट पड़े हैं। द्रौपदी मुर्मू यदि जीत जाती हैं तो वह देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होंगी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है। नए राष्ट्रपति 25 जुलाई को शपथ लेंगे। द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग तय मानी जा रही है।

 

 

मिली जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को मत डाले गए थे। आज सुबह संसद भवन में जब वोटों की गिनती शुरू होगी तो सबसे पहले विधायकों के मतों की गिनती शुरू होगी, इसके बाद सांसदों के वोटों की गिनती शुरू होगी। इसके बाद रिटर्निंग ऑफिसर राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी वोटों की जांच करेंगे। नियम के मुताबिक सांसदों के मतपत्र में हरे रंग के पेन से और विधायकों के मतपत्र में गुलाबी रंग के पेन से प्राथमिकता लिखी जाएगी। मतगणना रूम में मुर्मू और सिन्हा के नाम से एक-एक ट्रे रखी जाएगी। मुर्मू के लिए प्राथमिकता वाला बैलेट पेपर उनकी ट्रे में रखा जाएगा और यशवंत सिन्हा के लिए प्राथमिकता वाला बैलेट पेपर उनकी ट्रे में रखा जाएगा।