पति के दोस्त ने महिला से किया रेप, तो पति ने दिया तलाक

भोपाल।भोपाल के गौतमनगर इलाके में पति के दोस्त ने महिला के साथ रेप किया। महिला ने पति को यह बात बताई तो उसने तलाक दे दिया। महिला ने इसकी शिकायत इंदौर पुलिस से की। मामला भोपाल का होने की वजह से केस डायरी इंदौर पुलिस ने गौतमनगर थाने भेजी है। भोपाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दोस्त पति-पत्नी के झगड़े में सुलह कराने पहुंचा था। महिला पहले हिंदू थी, शादी के बाद धर्म बदलकर मुसलमान हो गई।

 

पुलिस के मुताबिक, 28 साल की महिला की शादी भोपाल में हुई थी। पति-पत्नी के बीच तकरार की बात दोस्त हसीब सिद्दीकी को पता चली। 28 सितंबर 2021 को हसीब दोनों के बीच सुलह कराने के बहाने से उनके घर पहुंचा। महिला को अकेला पाकर उसके साथ रेप किया। महिला ने पति को उसके दोस्त की करतूत बताई तो पति ने उसे घर से निकाल दिया। महिला इंदौर चली गई। इंदौर में उसने पति और हसीब के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

 

वही, गौतमनगर पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला का पति ठेकेदारी करता है। हसीब प्राइवेट जॉब करता है। महिला अभी तो इंदौर में है, लेकिन मूल रूप से कहां की रहने वाली है? क्या करती है? इसका पता लगाया जा रहा है। महिला के अभी बयान नहीं हुए हैं। पीड़िता हिंदू धर्म की है। उसने शादी के बाद मुस्लिम धर्म अपना लिया था। मामले की जांच कर रहे सब-इंस्पेक्टर आरके गौड ने बताया कि महिला से फिलहाल संपर्क नहीं हुआ है। उसकी आरोपी से कैसे पहचान हुई? इसका पता उसके बयान के बाद ही चल सकेगा। पुलिस जल्द ही पीड़िता को कोर्ट में बयान दर्ज करने के लिए बुलाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!