दो चचेरी बहनों के साथ युवक ने धमकाकर किया दुष्कर्म

भोपाल। राजधानी के गुनगा थाना इलाके में रहने वालीं दो चचेरी बहनें 11 जुलाई को घर से कालेज जाने के लिए निकलीं और इसके बाद लापता हो गईं। हाल ही में दोनों युवतियां थाने पहुंचीं। पूछताछ में पता चला कि दो युवक दुष्कर्म करने के बाद उन्हें ब्लैकमेल कर आगरा, मथुरा ले गए थे। वहां भी उनके साथ डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया गया। घटना गौतम नगर थाना इलाके में होने के कारण दुष्कर्म का केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपित युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

गौतम नगर थाना पुलिस के मुताबिक 18 और 20 साल की दो युवतियां गुनगा इलाके में रहती हैं। वे पुराने शहर के एक कालेज में पढ़ाई कर रही हैं। धीरेंद्र अहिरवार और बलराम नाम के दो युवकों से उनकी पहचान थी। 11 जुलाई को दोनों कालेज आई थीं। कालेज से घर वापस जाते समय रास्ते में उन्हें धीरेंद्र और बलराम कालेज के पास ही मिल गए। वे दोनों को खाना खिलाने के लिए एक होटल में ले गए। यहां पर उन्होंने डरा-धमकाकर युवतियों के साथ दुष्कर्म किया। ज्यादती करने के बाद उन्होंने युवतियों को बदनाम करने की धमकी दी।

युवतियां जब डर गईं तो वे उन्हें लेकर पहले आगरा तथा बाद में मथुरा गए। यहां पर भी उन्होंने युवतियों के साथ ज्यादती की। इधर युवतियों के गायब हो जाने के बाद उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट गुनगा थाने में दर्ज की गई थी। युवतियां कालेज से गायब हुई थीं, इसलिए मामले की जांच गौतम नगर थाना पुलिस ने शुरू कर दी थी। युवतियों के घर वापस आते ही गौतम नगर पुलिस ने उनके बयान दर्ज किए। युवतियों की शिकायत पर बलराम और धीरेंद्र के खिलाफ बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!