इतने रुपए सस्ता हुआ कमर्शियल सिलेंडर, इन राज्यों में ये है सिलेंडर के दाम 

नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस की कीमतों की समीक्षा करती है। अच्छी खबर यह है कि अगस्त महीने में 19 किलो वाला कमर्शियल सिंलेडर सस्ता मिलेगा। हालांकि 14.2 किलो वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कमर्शियल सिलेंडर का सस्ता होना होटल, रेस्टोरेंट रेहड़ी पटरी पर फूड स्टाल लगाने वाले और ढाबा चलाने जैसे काम में लगे लोगों को अच्छी खबर है। जानकारी के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 36 रुपए सस्ता हुआ है।

 

दिल्ली में अब 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 1976.50 रुपए में मिलेगा। पिछले महीने ये दाम 2012.50 रुपए प्रति सिलेंडर था। इसी तरह देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का दाम 1936.50 रुपए प्रति सिलेंडर रहेगा, जो पिछले महीने 1972.50 रुपए में बिक रहा था। वहीं कोलकाता में 1 अगस्त से 19 किलो वाला सिलेंडर 2095 रुपए में मिलेगा। इससे पहले यह कीमत 2132 रुपये थी। कोलकाता में भी कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 36.50 रुपए की कटौती की गई है। दक्षिण भारत के सबसे बड़े शहर चेन्नई में 19 किलो एलपीजी सिलेंडर की कीमत 2141 रुपए प्रति सिलेंडर है, जो पिछले महीने 2177.50 रुपए थी।

 

देश के विभिन्न शहरों में 14.2 किलो वाले सिलेंडर के दाम

 

लेह: 1299 रुपए प्रति सिलेंडर

आईजोल: 1205 रुपए प्रति सिलेंडर

श्रीनगर: 1169 रुपए प्रति सिलेंडर

पटना: 1142.5 रुपए प्रति सिलेंडर

कन्या कुमारी: 1137 रुपए प्रति सिलेंडर

अंडमान: 1129 रुपए प्रति सिलेंडर

रांची: 1110.5 रुपए प्रति सिलेंडर

शिमला: 1097.5 रुपए प्रति सिलेंडर

डिब्रूगढ़: 1095 रुपए प्रति सिलेंडर

लखनऊ: 1090.5 रुपए प्रति सिलेंडर

उदयपुर: 1084.5 रुपए प्रति सिलेंडर

इंदौर: 1081 रुपए प्रति सिलेंडर

कोलकाता: 1079 रुपए प्रति सिलेंडर

देहरादून: 1072 रुपए प्रति सिलेंडर

चेन्नई: 1068.5 रुपए प्रति सिलेंडर

आगरा: 1065.5 रुपए प्रति सिलेंडर

चंडीगढ़: 1062.5 रुपए प्रति सिलेंडर

विशाखापट्टनम: 1061 रुपए प्रति सिलेंडर

अहमदाबाद: 1060 रुपए प्रति सिलेंडर

भोपाल: 1058.5 रुपए प्रति सिलेंडर

जयपुर: 1056.5 रुपए प्रति सिलेंडर

बेंगलुरू: 1055.5 रुपए प्रति सिलेंडर

दिल्ली: 1053 रुपए प्रति सिलेंडर

मुंबई: 1052.5 रुपए प्रति सिलेंडर

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!