Friday, April 18, 2025

भिंड में जमीनी विवाद के चलते भतीजों ने चाची को मारी गोली

भिंड। जमीन विवाद के चलते भतीजों ने अपनी चाची को कट्टे से गोली मार दी। गोली महिला के सिर में लगी। गंभीर हालत में महिला ने डायल 100 को काल किया। डायल 100 महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। इलाज के बाद महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना मंगलवार सुबह 8.30 बजे ऊमरी के गेहवत गांव की है।

 

जिला अस्पताल में भर्ती 28 वर्षीय जूली यादव पत्नी स्व. सर्वेश यादव निवासी गेहवत थाना ऊमरी ने बताया कि मंगलवार सुबह नागपंचमी के चलते वह घर के सामने रहने वाले रिश्तेदार के यहां कुछ सामान लेने के लिए गई थी। जब वह वापस लौटकर आईं ताे कमरे के अंदर उनके जेठ जगदीश यादव व उनके बेटै दीपेंद्र यादव व उमेश यादव माैजूद थे। महिला का कहना है, कि उसे देखते ही जेठ चिल्लाते हुए अपने बेटों से बोले कि इसे जान से खत्म कर दो। दीपेंद्र ने 315 बोर के कट्टे से गोली मार दी। गोली उसके गर्दन के पीछे लगी। महिला का आरोप है, कि भतीजे उमेश के हाथ में कट्टा था। उमेश ने दूसरा फायर करने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं चला। महिला के चिल्लाने पर सभी वहां से भाग गए। इसके बाद महिला ने डायल 100 को काल किया। डायल 100 महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आई।

 

महिला का आरोप है, कि उसके पति की 6 साल पहले बीमारी के चलते मौत हाे गई थी। उसके 2 बच्चें हैं। इसमें 10 वर्षीय मोहित, 8 वर्षीय शिवांश यादव है। महिला का कहना है, कि उसके हिस्से में 3 बीघा 7 बिस्सा जमीन है। अभी तक जेठ उसकी जमीन जाेतते थे। हर साल वह 35 हजार रुपये देते थे, लेकिन इस बार उसने 45 हजार प्रति साल ठेके पर जमीन किसी अन्य को दे दी। इस पर जेठ भड़क गए। सुबह भतीजे ने उन्हें गोली मार दी। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!