30.1 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

किन्नरो ने नकली किन्नर की पिटाई, वसूली करते पकड़ा

Must read

भोपाल। भोपाल के प्लेटिनम प्लाजा के पास असली किन्नर ने नकली किन्नर को पकड़कर जमकर पीटा। नकली किन्नर सिर में विग, चूड़ियां पहनकर इलाके के व्यापारियों से 500-500 रुपए की वसूली कर रहा था। असली किन्नर ने उसे पकड़कर जमकर पीटा। हालांकि, माफी मांगने के बाद उसे छोड़ दिया गया। गुरुवार को घटना का वीडियो सामने आया।

 

मंगलवार दोपहर प्लेटिनम प्लाजा के पास एक किन्नर व्यापारियों से बधाई मांग रहा था। वह पांच सौ रुपए से कम बधाई नहीं लेता था। जो भी व्यापारी इतना पैसा देने से मना करते वह उनसे अड़ीबाजी, अभद्रता करने लगता। इसी बीच किसी ने देवी किन्नर को सूचना दे दी। देवी किन्नर मौके पर पहुंचकर व्यापारियों से वसूली कर रहे कथित किन्नर को पकड़ लिया। देवी ने उसके सिर के बाल पकड़े तो बिग निकल आई। इसके बाद देवी ने उसे सरेराह जमकर पीटा। देवी ने बताया कि वह लड़का था। नकली किन्नर बनकर वह इलाके में वसूली कर रहा था। देवी किन्नर का कहना है कि कुछ लोग महिलाओं के कपड़े पहनकर उनके धंधे में सेंध लगा रहे हैं। असली किन्नरों को वह बदनाम करते हैं।

 

 

पकड़े जाने के बाद नकली किन्नर देवी से माफी मांगता रहा। देवी ने बताया कि माफी मांगने की वजह से हमने उसे छोड़ दिया। वह खुद को ग्वालियर का रहने वाला बता रहा था। हालांकि देवी का कहना कि इस तरह से कई लोग किन्नर बनकर वसूली कर रहे हैं। देवी ने बताया कि उनके पास कमला नगर थाने से गुरुवार को फोन आया कि जो नकली किन्नर पकड़ा था उस पर तीन हजार रुपए का इनाम घोषित है।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!