पिता ने कुल्हाड़ी से काटा बेटे का हाथ, बाइक को लेकर हुआ झगड़ा

Author Picture
By Sharma Published On: August 5, 2022

दमोह। गुरुवार की दोपहर पथरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बोबई में एक पिता ने घरेलू झगड़े में अपने 25 वर्षीय पुत्र का कुल्हाड़ी से पुत्र का एक हाथ अलग कर दिया। इतना ही नहीं पिता उस कटे हुए हाथ और और कुल्हाड़ी को लेकर पुलिस चौकी पहुंच गया, जहां पुलिस ने उसे अपनी अभिरक्षा में लिया। वहीं घायल बेटे का पथरिया अस्पताल में इलाज चल रहा है और जिला अस्पताल लाने की तैयारी चल रही है। इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

 

पथरिया थाना क्षेत्र की जेरठ पुलिस चौकी के प्रभारी संजय सिंह ने बताया है कि ग्राम बोबई निवासी मोतीलाल काछी और उसके पुत्र संतोष काछी के बीच बाइक को लेकर झगड़ा हो गया। बेटा मां का इलाज कराने के लिए बाइक ले जाना चाहता था, तभी शराबी पिता ने विवाद शुरू कर दिया। इसी दौरान पिता मोतीलाल ने कुल्हाड़ी उठाई और अपने पुत्र संतोष काछी पर हमला कर दिया। कुल्हाड़ी के हमले से संतोष काछी का हाथ शरीर से अलग हो गया और संतोष बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद मोतीलाल ने मौके से कटे हुए हाथ को उठाया और एक हाथ में कुल्हाड़ी लेकर जेरठ चौकी पहुंच गया। पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपित पिता को हिरासत में ले लिया।