महिला डॉक्टर को तीन साल तक शादी का झांसा देकर कंपाउडर ने किया रेप

भोपाल। टीला जमालपुरा पुलिस ने यूनानी क्लीनिक संचालन करने वाली महिला डॉक्टर के साथ कंपाउडर ने रेप किया। तीन साल तक यौन शोषण करने के बाद शादी से इंकार कर दिया। डिप्रेशन में आई डॉक्टर ने दवा (अज्ञात) का ओवरडोज लेकर खुदकुशी का प्रयास किया। गंभीर हालत में उसे सुल्तानिया जनाना अस्पताल में एडमिट कराया गया। फिलहाल, उसकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस को दिए बयान में उसने अपने साथ हुई ज्यादती के बारे में बताया। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

 

टीला जमालपुरा पुलिस के मुताबिक, फिरदौस नगर में रहने वाली 36 साल की महिला ने बताया कि वह यूनानी डॉक्टर है। कांग्रेस नगर में उसका क्लीनिक है। उसने हाउसिंग बोर्ड निशातपुरा में रहने वाले रिहान अली को कंपाउडर रखा है। महिला ने पुलिस को बताया कि दिसंबर 2019 में उसकी रिहान अली से दोस्ती बढ़ गई। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। महिला ने पुलिस को बताया कि इस दौरान कंपाउडर ने उसके साथ रेप किया। विरोध करने पर उसने शादी का वादा किया। मार्च 2022 तक दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने। मार्च 2022 में महिला ने कंपाउडर पर शादी का दबाव बनाया। इससे उसने इंकार कर दिया। इस पर दोनों के बीच विवाद चलने लगा। बुधवार की रात महिला ने दवा का ओवर डोज लेकर खुदकुशी का प्रयास किया। तबियत बिगड़ने पर गंभीर हालत में परिजन उसे सुल्तानिया अस्पताल में एडमिट कराया। जहां होश आने पर महिला ने रिहान के खिलाफ बयान दर्ज कराए।

 

 

 

टीला जमालपुरा थाना प्रभारी राधेश्याम रेंगर ने बताया कि महिला के दो बच्चे हैं। आखिरी बार उसके साथ कोहेफिजा इलाके में आरोपी ने रेप किया। प्रारंभिक बयान तलैया थाना पुलिस ने दर्ज किए। इसके बाद तलैया पुलिस ने मामला गौतम नगर थाने को बताया। गौतम नगर पुलिस ने एफआईआर करने से इसलिए इंकार कर दिया कि पीड़िता उसके इलाके में नहीं रहती है। गुरुवार देर रात टीला जमालपुरा पुलिस ने केस दर्ज किया। इसके बाद पुलिस आरोपी के घर पहुंची। वह घर से गायब मिला।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!