पूर्व MLA ने BMW कार से दो कारों को मारी टक्कर, तीन लोग हुए घायल

सागर। दिल्ली में शनिवार देर रात गीता कॉलोनी फ्लाईओवर पर बेकाबू बीएमडब्लयू कार ने दो कार को टक्कर मार दी। बीएमडब्लयू कार देवरी (सागर) के पूर्व विधायक सुनील जैन ड्राइव कर रहे थे। सुनील जैन की पत्नी निधि जैन सागर से कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी रह चुकी हैं। बड़े भाई शैलेंद्र जैन सागर शहर से बीजेपी विधायक हैं। दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सुनील जैन बेटी के घर दिल्ली गए थे।

 

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, बीएमडब्लयू ने आगे जा रही WagonR कार को पीछे से टक्कर मारी। WagonR का ड्राइवर कार से नियंत्रण खो बैठा और उसने आगे जा रही एक स्कूटी को टक्कर मार दी। इधर, BMW ने WagonR को टक्कर मारने के बाद एक और Kia Seltos कार में टक्कर मारी। Kia Seltos भी आगे जा रही दूसरी कार से जा भिड़ी। घटना में तीन लोग घायल हो गए।

 

 

दिल्ली पुलिस के डीसीपी (नॉर्थ) सागर सिंह कलसी ने बताया कि घटना शनिवार रात 10.45 बजे हुई। WagonR कार के चालक और स्कूटी सवारों को चोटें आईं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उन्हें मामूली खरोंच आई और उन्हें तुरंत छुट्टी दे दी गई। कोतवाली पुलिस स्टेशन में रैश ड्राइविंग की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। सुनील जैन गाड़ी चला रहे थे। विवेक विहार में रहने वाली उनकी बेटी उनके साथ थी। ड्राइवर पीछे की सीट पर बैठा था, क्योंकि उसे रास्ता नहीं पता था। किसी भी घायल ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। हालांकि, कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सुनील जैन की पत्नी निधी जैन सागर निकाय चुनाव में कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी थीं। उन्हें भाजपा की संगीता तिवारी ने हराया। निधि जैन वर्तमान में सागर से भाजपा विधायक शैलेंद्र जैन की भाभी हैं। कांग्रेस ने रिश्तेदार को ही टिकट देकर खलबली मचा दी थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!