स्कूटी में घुसा सांप, डेढ़ घंटे मशक्कत के बाद ऐसे निकाला सांप

सागर। सागर के तिरुपतिपुरम कॉलोनी में स्कूटी में सांप घुस गया। स्कूटी में सांप देख मौके पर हड़कंप मच गया। लोगों ने सांप पकड़ने में एक्सपर्ट अकील बाबा को सूचना दी। अकील मौके पर पहुंचे और सांप का रेस्क्यू शुरू किया। स्कूटी के पुर्जे खोलना शुरू किया। आधी स्कूटी खोलने के बाद भी सांप नहीं मिला। जिसके बाद मैकेनिक को मौके पर बुलाया गया।

 

मैकेनिक ने स्कूटी के आगे की हेट लाइट और अन्य पुर्जे खोले। जिसके बाद सांप नजर आया। सांप दिखते ही अकील बाबा ने उसे पकड़ लिया। करीब डेढ घंटे की मशक्कत के बाद सांप को पकड़ा जा सका। स्नेक कैचर अकील बाबा ने कहा कि बारिश के मौसम में सागर समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार सांप निकल रहे हैं। लोगों को सावधानियां बरतना चाहिए। अंधेरे में न जाएं। रास्ते में आते-जाते समय ध्यान रखें।

 

 

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!