युवकों बच्ची के साथ अश्लील हरकत करते पुलिस ने पकड़ाया

Author Picture
By Sharma Published On: September 7, 2022

सिवनी।सिवनी जिले के आदेगांव थाना क्षेत्र में में आदेगांव किले में मंदिर के समीप एक नाबालिग बच्ची से अश्लील हरकत करते हुए एक व्यक्ति को ग्रामीणों ने पकड़ा है। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया हैं।

प्राप्त जानकारी अनुसार आदेगांव थाना के किले और मंदिर के पास एक नाबालिग बच्ची को व्यक्ति ने बहला-फुसलाकर बुलाया था और वहां पर उसके साथ अश्लील हरकत कर रहा था। जहां स्थानीय ग्रामीणों ने छेड़छाड़ करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। लोगों ने इस बात की जानकारी आदेगांव पुलिस को दी, और व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया है।

आरोपी रिजवान खान कुछ दिनों पहले ही अपने रिश्तेदारों के यहां आदेगांव आया हुआ था। जहां आदेगांव के किले के अंदर मंदिर के समीप एक 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची को बहला-फुसलाकर बुलाया, छेड़छाड़ कर रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार रिजवान खान केवलारी थाना क्षेत्र के छिंदा का रहने वाला हैं। पूर्व में भी छिंदा चौकी में उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी हुई थी। फिलहाल आदेगांव पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, और IPC एक्ट और पास्को एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।